आईसीसी टी20 रैंकिंग: दीप्ति शर्मा टॉप पर बरकरार, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष ने लगाई लंबी छलांग
महिला टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पिछले सप्ताह की तरह दीप्ति शर्मा इस बार भी टॉप पर बरकरार हैं। भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 8 स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप 10 में एंट्री मारी है। वह सातवें स्थान पर काबिज हैं।
दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड, तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की सादिया इकबाल, चौथे स्थान पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन, पांचवें स्थान पर इंग्लैंड की लॉरेन बेल, छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की एन मल्बा हैं। आठवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉरहेम हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। इंग्लैंड की चार्ली डेन नौवें और वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर दसवें स्थान पर हैं। दोनों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।
महिला बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज और तीसरे स्थान पर भारत की स्मृति मंधाना हैं। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्राथ हैं। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वौल्वार्ड्ट पांचवें स्थान पर हैं।
दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड, तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की सादिया इकबाल, चौथे स्थान पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन, पांचवें स्थान पर इंग्लैंड की लॉरेन बेल, छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की एन मल्बा हैं। आठवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉरहेम हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। इंग्लैंड की चार्ली डेन नौवें और वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर दसवें स्थान पर हैं। दोनों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पंद्रहवें स्थान पर हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा 7 स्थान की छलांग लगाते हुए इक्कीसवें स्थान पर पहुंची हैं।