बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हराया था। अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश की यह पहली जीत थी। बांग्लादेश के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और इसका फायदा उन्हें बुधवार को जारी आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में हुआ है।

Advertisement

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पहली पारी में शतक लगाया था, जबकि दूसरी पारी में 87 रन की पारी खेली थी। दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले शांतो मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे। शांतो को उनकी शानदार बल्लेबाजी का परिणाम जीत के साथ ही आईसीसी रैंकिंग में भी मिला। वह 16 पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की श्रेष्ठ रैंकिंग है। विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने पहली पारी में 71 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे। रहीम 2 पायदान उपर चढ़कर 26वें स्थान पर आ गए हैं। मोमिनुल हक, जिन्होंने 91 और 56 रन की पारी खेली थी, 12 पायदान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

टेस्ट के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में इंग्लैंड के जो रूट पहले, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन पांचवें, श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस छठे, दक्षिण अफ्रीका के टेंबा बवुमा सातवें, भारत के यशस्वी जायसवाल आठवें, भारत के शुभमन गिल नौवें और श्रीलंका के दिनेश चांदीमल दसवें स्थान पर हैं।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पहली पारी में शतक लगाया था, जबकि दूसरी पारी में 87 रन की पारी खेली थी। दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले शांतो मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे। शांतो को उनकी शानदार बल्लेबाजी का परिणाम जीत के साथ ही आईसीसी रैंकिंग में भी मिला। वह 16 पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की श्रेष्ठ रैंकिंग है। विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने पहली पारी में 71 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे। रहीम 2 पायदान उपर चढ़कर 26वें स्थान पर आ गए हैं। मोमिनुल हक, जिन्होंने 91 और 56 रन की पारी खेली थी, 12 पायदान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा इस समय कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेली जा रही है। इसलिए टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-10 में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार