आईसीसी ने महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में फिर से 'नंबर 1' स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को भी रैंकिंग में काफी फायदा मिला है।

Advertisement

एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ स्पेल (10/5) डालने के बाद दीप्ति टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गईं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दीप्ति ने टी20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में दो पायदान की छलांग लगाई है। अब वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। दीप्ति से आगे वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज और न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन करने के बाद मैथ्यूज ने टी20 ऑलराउंडर्स में नंबर 1 स्थान फिर से हासिल कर लिया। उस मैच में कैरेबियाई कप्तान ने 48 रन बनाने के साथ न्यूजीलैंड टीम की पूर्व कप्तान सोफी डिवाइन का विकेट लिया था, जिससे वह रैंकिंग में सबसे ऊपर केर से आगे निकल गईं।

भारत को टी20 बॉलिंग रैंकिंग में भी फायदा मिला है, जहां बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी 5 स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग (दूसरा पायदान) पर पहुंच गईं। चरणी अब इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ से सिर्फ पांच रेटिंग प्वाइंट पीछे हैं।

गेंदबाजों की लिस्ट में दीप्ति ने भी बड़ी छलांग लगाई, जो 5 स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गईं। टॉप बॉलिंग रैंकिंग की दौड़ बेहद कड़ी नजर आ रही है, जिसमें टॉप-8 गेंदबाजों के बीच सिर्फ 20 रेटिंग प्वाइंट्स का अंतर है।

इसके अलावा, स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ने आयरलैंड के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द मैच' प्रदर्शन के बाद सात स्थान की छलांग लगाई है। वह ऑलराउंडर रैंकिंग में 10वें नंबर पर पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज जेस केर 6 पायदान की छलांग लगाकर 16वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि स्कॉटलैंड की स्पिनर कैथरीन फ्रेजर 6 स्थान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर आ गई हैं।

Advertisement

गेंदबाजों की लिस्ट में दीप्ति ने भी बड़ी छलांग लगाई, जो 5 स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गईं। टॉप बॉलिंग रैंकिंग की दौड़ बेहद कड़ी नजर आ रही है, जिसमें टॉप-8 गेंदबाजों के बीच सिर्फ 20 रेटिंग प्वाइंट्स का अंतर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की फोएबे लिचफील्ड चार पायदान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 10वीं रैंकिंग पर पहुंच गई हैं, जबकि टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी डैनी वायट-हॉज 14वें स्थान पर आ गईं। उन्हें 6 स्थान का फायदा मिला है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार