आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 219 रन बनाए, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 87 रनों से हराया।

Advertisement

इंग्लैंड को एमी जोन्स और डैन व्याट ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर सिर्फ 13.4 ओवर में 135 रन जोड़े। जोन्स ने 38 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली, हालांकि जोन्स के आउट होने का ज्यादा फर्क व्याट पर नहीं पड़ा। उन्होंने दूसरे छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी।

Advertisement

व्याट 62 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद रहीं। 169 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने भी अंत के ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला।

इससे पहले, महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम था। टीम ने साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए थे।

शुक्रवार को हुए मैच में 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 132 रन बनाकर सिमट गई। टीम की तरफ से नीलाक्षी डी सिल्वा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि हर्षिता समरविक्रमा ने 29 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले, महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम था। टीम ने साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साल 2018 में महिला टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मैच में कुल 354 रन बने थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार