Indian Premier League: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने माना कि कैच छोड़ने और खराब गेंदबाजी की वजह से उनकी टीम को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राव ने केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की शानदार पारी की सराहना की, और आगे के मुकाबलों में गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Advertisement

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। हालांकि, पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन और प्रियांश आर्या की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में ही 116 रन जोड़े। इसके साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई। पंजाब किंग्स ने 7 गेंद शेष रहते हुए ही दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

Advertisement

प्रभसिमरन को शुरुआत में जीवनदान देने के अलावा, अय्यर को करुण नायर ने आखिर में पांच गेंदों के अंदर दो बार जीवनदान भी दिया, जिसका खामियाजा दिल्ली कैपिटल्स को भुगतना पड़ा। राव ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हां, मैं कह सकता हूं कि आज हमने 2 नहीं, लगभग 6 कैच छोड़े। देखिए, जब आप अहम समय पर बल्लेबाजों का कैच छोड़ते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि हम इस तरह के मैच जीत पाएंगे। प्रभसिमरन, प्रियांश आर्य और श्रेयस जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ मिले मौकों का हमें फायदा उठाना चाहिए था।अगर हम कैच छोड़ते हैं, तो हम डिफेंड नहीं कर पाएंगे।”

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। हालांकि, पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन और प्रियांश आर्या की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में ही 116 रन जोड़े। इसके साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई। पंजाब किंग्स ने 7 गेंद शेष रहते हुए ही दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

"राहुल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। इससे भी जरूरी बात यह है कि इस फॉर्मेट में आप रिलैक्स नहीं कर सकते। उन्होंने एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर जिम्मेदारी ली और आपने इस सीजन में देखा कि वह क्या लेकर आते हैं। मैं उनके लिए खुश हूं। हम जीत नहीं पाए, लेकिन हम अगले मैच में मजबूती से वापसी करेंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार