न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हेगले ओवल के मैदान पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 181 रनों के लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर हासिल किया। हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने तिलक वर्मा, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी की तारीफ की।

Advertisement

सैंटनर ने कहा कि अगर न्यूजीलैंड टीम एक विकेट और निकालने में सफल रहती, तो मैच लगभग वही खत्म हो जाता। उन्होंने मुकाबले के बाद कहा, "देखिए, आप एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि ऐसा तो होना ही था। तिलक, नमन और फिर आखिर में रेड्डी ने वाकई बहुत अच्छा खेला। मुझे लगता है कि अगर हमें वहां एक और विकेट मिल जाता, तो मैच लगभग खत्म ही हो जाता। जिस तरह से उन्होंने चेज को कंट्रोल किया और शायद हमारी कुछ गलतियों का फायदा उठाया, वह काबिले तारीफ है।"

स्पिनरों के प्रभाव और ग्लेन फिलिप्स सहित अन्य गेंदबाजी विकल्पों पर बात करते हुए कीवी कप्तान ने कहा, "मेरे दिमाग में कई बातें चल रही हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने शुरुआत की, वह शानदार थी। 180 जैसे स्कोर का पीछा करते हुए अगर कोई टीम पावरप्ले में ही तेज शुरुआत कर ले, तो वहां से वापसी करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से मुझे लगता है कि हमने उन्हें वापस खेल में लाने के लिए काफी अच्छा काम किया। बीच के ओवरों में ब्रेसवेल ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और हमें कुछ विकेट भी मिले। हालांकि, कुछ नो-बॉल (जिसमें विकेट भी गिरा) जैसी गलतियां हुईं, जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा। कौशल के नजरिए से देखें तो पिछले दो मैचों में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। बस कुछ छोटे-छोटे पल ऐसे रहे—चाहे फील्डिंग में हो या कुछ अन्य छोटी-मोटी गलतियां—जिनका हमें थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा।"

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारी की सैंटनर ने सराहना की। उन्होंने कहा, "जाहिर है कि ग्लेन फिलिप्स काफी समय से ऐसा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि बेवन जैकब्स ने भी स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला। हमने शुरुआत में ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। मेरे हिसाब से 10 ओवर के बाद हमारे स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 60 के आसपास रन थे, लेकिन यह ऐसी पिच थी जहां अगर आप थोड़ा समय लें और कुछ गेंदें खेलें, तो आप इन दोनों की ताकत का फायदा उठा सकते हैं।"

स्पिनरों के प्रभाव और ग्लेन फिलिप्स सहित अन्य गेंदबाजी विकल्पों पर बात करते हुए कीवी कप्तान ने कहा, "मेरे दिमाग में कई बातें चल रही हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने शुरुआत की, वह शानदार थी। 180 जैसे स्कोर का पीछा करते हुए अगर कोई टीम पावरप्ले में ही तेज शुरुआत कर ले, तो वहां से वापसी करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से मुझे लगता है कि हमने उन्हें वापस खेल में लाने के लिए काफी अच्छा काम किया। बीच के ओवरों में ब्रेसवेल ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और हमें कुछ विकेट भी मिले। हालांकि, कुछ नो-बॉल (जिसमें विकेट भी गिरा) जैसी गलतियां हुईं, जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा। कौशल के नजरिए से देखें तो पिछले दो मैचों में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। बस कुछ छोटे-छोटे पल ऐसे रहे—चाहे फील्डिंग में हो या कुछ अन्य छोटी-मोटी गलतियां—जिनका हमें थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार