अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने यूएई इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के आगामी सीजन से पहले अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट रणनीतिकार साइमन हेल्मोट को गल्फ जायंट्स का हेड कोच नियुक्त किया है।

Advertisement

हेल्मोट के पास घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दो दशकों से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने दुनिया की कई बड़ी टी20 लीगों में काम किया है। वह 2013 से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े हुए हैं और ऑस्ट्रेलिया, कैरेबियन तथा यूएई में आयोजित बड़े टी20 टूर्नामेंटों में टीमों को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

Advertisement

पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने उच्च प्रदर्शन वाली टीम कल्चर तैयार करने और दबाव की परिस्थितियों में खिलाड़ियों की क्षमता को बेहतर तरीके से निखारने के लिए खास पहचान बनाई है। गल्फ जायंट्स के हेड कोच का पद संभालने से पहले हेल्मोट विमेंस बिग बैश लीग की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ पांच सीजन तक जुड़े रहे। उन्होंने 2024 में टीम को उसका पहला खिताब भी दिलाया।

अपनी नियुक्ति पर साइमन हेल्मोट ने कहा, "मैं गल्फ जायंट्स से जुड़कर और यूएई आईएलटी20 में फ्रेंचाइजी के सफर के अगले चरण का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। प्रणव अदाणी के साथ हुई मेरी बातचीत से अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और प्रतिस्पर्धी टीमें तैयार करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता साफ नजर आई। हम एक सफल सीजन की तैयारी कर रहे हैं, तो मैं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"

गल्फ जायंट्स के साथ अपनी जिम्मेदारी संभालने के तहत हेल्मोट ने हाल ही में अहमदाबाद में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के निदेशक प्रणव अदाणी से मुलाकात की। इस दौरान गल्फ जायंट्स के दीर्घकालिक विजन और आगामी आईएलटी20 सीजन के लिए टीम की तैयारियों पर चर्चा हुई।

अपनी नियुक्ति पर साइमन हेल्मोट ने कहा, "मैं गल्फ जायंट्स से जुड़कर और यूएई आईएलटी20 में फ्रेंचाइजी के सफर के अगले चरण का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। प्रणव अदाणी के साथ हुई मेरी बातचीत से अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और प्रतिस्पर्धी टीमें तैयार करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता साफ नजर आई। हम एक सफल सीजन की तैयारी कर रहे हैं, तो मैं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गल्फ जायंट्स ने पिछले सीजन में हेड कोच की भूमिका निभाने वाले जोनाथन ट्रॉट का भी धन्यवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार