भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने आईपीएल से संन्यास के बाद विदेशी लीग में खेलने की अपनी इच्छा के तहत आईएलटी20 के अगले सीजन के लिए हुई नीलामी में अपना नाम पंजीकृत कराया था। अश्विन को निराशा हाथ लगी है।

Advertisement

आईएलटी20 के लिए हुई नीलामी में आर अश्विन को कोई खरीददार नहीं मिला। वह अनसोल्ड रहे हैं। बुधवार सुबह तक माना जा रहा था कि अश्विन आईएलटी20 इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं। ऐसे में उनका अनसोल्ड रहना निश्चित रूप से निराशाजनक है।

Advertisement

39 साल के आर अश्विन ने अपना आधार मूल्य $40,000 (भारतीय रुपये में 35 लाख) रखा था। यह नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा था। उन्हें लीग की छह टीमों में से किसी ने भी नहीं खरीदा। अश्विन का नाम पांचवें दौर की नीलामी में रखा गया था। किसी भी टीम के लिए किसी बड़े खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम लगाना शायद जल्दी थी। इस बात की पूरी संभावना है कि एक बार जब सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को तैयार कर लेंगी, तो संभवत: वे आयोजकों से अश्विन पर पुन: बोली लगाने का अनुरोध कर सकते हैं।

दिसंबर 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अश्विन ने अगस्त 2025 में आईपीएल से संन्यास लिया था। आईपीएल से संन्यास के बाद वह दुनिया की अन्य बड़ी लीग में खेलने का अवसर तलाश रहे हैं। अश्विन को ऑस्ट्रेलिया की बीग बैश लीग (बीबीएल) की सिडनी थंडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। जनवरी 2026 में वह इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

39 साल के आर अश्विन ने अपना आधार मूल्य $40,000 (भारतीय रुपये में 35 लाख) रखा था। यह नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा था। उन्हें लीग की छह टीमों में से किसी ने भी नहीं खरीदा। अश्विन का नाम पांचवें दौर की नीलामी में रखा गया था। किसी भी टीम के लिए किसी बड़े खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम लगाना शायद जल्दी थी। इस बात की पूरी संभावना है कि एक बार जब सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को तैयार कर लेंगी, तो संभवत: वे आयोजकों से अश्विन पर पुन: बोली लगाने का अनुरोध कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर अश्विन के आईपीएल में गेंदबाजी आंकड़े पर गौर करें तो 2009 से 2025 के बीच 220 मैचों में उन्होंने 187 विकेट लिए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार