आईएलटी20 सीजन 5 की नीलामी से पहले प्री-ऑक्शन साइनिंग के तहत गल्फ जायंट्स ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ियों डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन को अपनी टीम में शामिल किया। फ्रेंचाइजी ने दुबई में होने वाले टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए इन दोनों अनुभवी क्रिकेटर्स को अपने स्क्वॉड में जोड़ा।
अफगानिस्तानी ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी नए सीजन के लिए वापसी करेंगे। आईएलटी20 का पांचवां सीजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक खेला जाएगा।
ये चारों खिलाड़ी बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और ऑलराउंडर के तौर पर अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की फ्रेंचाइजी गल्फ जायंट्स, 2023 में टूर्नामेंट का पहला सीजन जीतने के बाद अब अपना दूसरा डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 खिताब जीतने की कोशिश में है।
इन खिलाड़ियों को साइन करने पर गल्फ जायंट्स के हेड कोच साइमन हेल्मोट ने कहा, "हम डेविड और हेनरिक का गल्फ जायंट्स परिवार में स्वागत करते हुए और अजमतुल्लाह-मुजरबानी की वापसी कराते हुए बहुत खुश हैं। वे वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी और मैच-विनर हैं, जो हमारी टीम को मजबूती देते हैं। हमने एक मजबूत आधार तैयार किया है, और खिलाड़ियों की नीलामी हमें सीजन 5 की तैयारी के दौरान अपनी टीम को पूरा करने का एक और मौका देती है।"
वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक, मिलर के पास बहुत अनुभव है; उन्होंने इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में 571 टी20 मैच खेले हैं और 12,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीतने वाले अभियान में भी अहम भूमिका निभाई थी।
उनके साथी खिलाड़ी क्लासन भी शानदार पहचान के साथ आ रहे हैं। जबरदस्त विकेटकीपर-बल्लेबाज क्लासन ने 294 टी20 मैचों में 6,900 से ज्यादा रन बनाए हैं और वह सीजन 5 में डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 में अपना डेब्यू करेंगे।
ओमरजई ने पिछले सीजन में गल्फ जायंट्स के लिए अपने डेब्यू अभियान में प्रभावित किया था; उन्होंने 10 मैचों में 233 रन बनाए और 12 विकेट लिए, जिससे उन्हें सीजन 5 के लिए वापसी का मौका मिला।
उनके साथी खिलाड़ी क्लासन भी शानदार पहचान के साथ आ रहे हैं। जबरदस्त विकेटकीपर-बल्लेबाज क्लासन ने 294 टी20 मैचों में 6,900 से ज्यादा रन बनाए हैं और वह सीजन 5 में डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 में अपना डेब्यू करेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
अब गल्फ जायंट्स का ध्यान डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 सीजन 5 के प्लेयर ऑक्शन पर होगा, जो अक्टूबर में होने वाला है। वे नए सीजन के लिए अपनी टीम पूरी कर रहे हैं।