श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 6 विकेट से हराया। श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान से मिले 177 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। श्रीलंका की ओर से इमेशा दुलानी ने नाबाद शतकीय पारी खेली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू और इमेशा दुलानी ने मिलकर 78 रन जोड़े। अटापट्टू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, विश्मी गुणरत्ने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और महज 3 रन बनाकर आउट हुईं।

हर्षिता समरविक्रमा सिर्फ 7 रन ही बना सकीं, जबकि कविशा दिलहारी 11 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हालांकि, इमेशा ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 64 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग में इमेशा ने 17 चौके और एक छक्का लगाया। इमेशा के आगे पाकिस्तान की गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दीं और वह टीम को जीत दिलाकर लौटीं। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू और इमेशा दुलानी ने मिलकर 78 रन जोड़े। अटापट्टू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, विश्मी गुणरत्ने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और महज 3 रन बनाकर आउट हुईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, शवाल जुल्फिकार ने 41 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए। हालांकि, शवाल के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने गुच्छों में विकेट गंवाए और टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि काव्या कविंदी और चमोदी प्रबोदा ने एक-एक विकेट झटका।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार