राजनीति में क्रिकेट डिप्लोमेसी का पुराना इतिहास रहा है। क्रिकेट ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में स्थित देशों को जोड़ने का काम किया है। इसकी एक झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 देशों के दौरे के दौरान शनिवार को नीदरलैंड में देखने को मिली, जहां पीएम ने क्रिकेट की चर्चा की और नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के योगदान की भी चर्चा की।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान की सराहाना करते हुए कहा कि भारत ने टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी की थी। नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप में भाग लिया था और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। भारत विश्व चैंपियन बना था, लेकिन नीदरलैंड ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी और अपने प्रदर्शन से दुनिया हैरान किया था।

Advertisement

नीदरलैंड क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभरता हुआ देश है। टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड ग्रुप स्टेज में भारत के साथ ग्रुप ए का हिस्सा था। नीदरलैंड को 4 लीग मैचों में नामीबिया के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि भारत, अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड तीन मैच जरूर हारी थी, लेकिन तीनों ही मैचों में टीम ने विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी थी।

नीदरलैंड वनडे विश्व कप 2023 में भी हिस्सा लेने के लिए भारत आई थी। विश्व कप नीदरलैंड के लिए बेहद यादगार रहा था। टीम ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी।

नीदरलैंड क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभरता हुआ देश है। टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड ग्रुप स्टेज में भारत के साथ ग्रुप ए का हिस्सा था। नीदरलैंड को 4 लीग मैचों में नामीबिया के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि भारत, अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड तीन मैच जरूर हारी थी, लेकिन तीनों ही मैचों में टीम ने विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

तेजा निदामानुरु और विक्रमजीत सिंह भी नीदरलैंड के लिए खेल चुके हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार