इंग्लैंड ए के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत ए की महिला टीम में निकी प्रसाद और मिन्नू मणि को शामिल किया गया है। निकी को भारत की टी20 टीम में जगह दी गई है, तो मिन्नू को वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को प्रेमा रावत के स्थान पर टीम में जगह मिली है।

Advertisement

प्रेमा रावत को महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय नेशनल टीम में शामिल किया गया है। प्रेमा को श्रेयंका पाटिल के स्थान पर मौका मिला है, जो टखने की चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। श्रेयंका को यह चोट नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। गेंदबाजी करते हुए श्रेयंका का टखना बुरी तरह से मुड़ गया था और उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान ले जाया गया था।

Advertisement

बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए बताया, "महिला सिलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड ए के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारत ए स्क्वॉड में ये बदलाव किए हैं; निकी प्रसाद को भारत ए टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है। मिन्नू मणि को भारत ए वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है।"

निकी पहले भारत ए की सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा थीं, लेकिन अब उन्हें टी20 टीम में भी जोड़ दिया गया है। वहीं, टी20 टीम के लिए चुनी गईं मिन्नू को अब एकदिवसीय सीरीज के लिए भी भारत की ए टीम में शामिल किया गया है। प्रेमा रावत को इंग्लैंड ए के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए भारत ए टीम में चुना गया था।

इंग्लैंड ए के खिलाफ भारतीय टीम पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। इसके बाद 1 जुलाई से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। अनुष्का शर्मा टी20 टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी, तो वनडे टीम की कमान हरलीन देओल के हाथों में सौंपी गई है। टी20 में उपकप्तान की जिम्मेदारी वृंदा दिनेश को सौंपी गई है, तो एकदिवसीय टीम में हरलीन की डिप्टी प्रतीका रावल होंगी।

निकी पहले भारत ए की सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा थीं, लेकिन अब उन्हें टी20 टीम में भी जोड़ दिया गया है। वहीं, टी20 टीम के लिए चुनी गईं मिन्नू को अब एकदिवसीय सीरीज के लिए भी भारत की ए टीम में शामिल किया गया है। प्रेमा रावत को इंग्लैंड ए के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए भारत ए टीम में चुना गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड ए के खिलाफ भारत ए का वनडे स्क्वॉड: हरलीन देओल (कप्तान), प्रतीका रावल (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, निकी प्रसाद, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सायली सतघरे, जिंतीमनी कलिता, साइमा ठाकोर और मिन्नू मणि।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार