अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम की घोषणा की। वनडे टीम में आईपीएल 2026 में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे तीन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ये तीन खिलाड़ी हैं- प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे। आइए देखते हैं कि इन तीनों खिलाड़ियोंं का लिस्ट ए क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड रहा है।

Advertisement

प्रिंस यादव: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। बड़े-बड़े बल्लेबाज प्रिंस की गेंद के सामने असहज नजर आए हैं। प्रिंस ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले आईपीएल 2026 में 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

Advertisement

प्रिंस ने कुछ दिन पहले आए एक इंटरव्यू में वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए विश्व कप जीतने की बात भी ही थी। प्रिंस के उस सपने की शुरुआत हो रही है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रिंस यादव ने 14 लिस्ट ए मैचों में 29 विकेट लिए हैं।

गुरनूर बरार: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी वनडे टीम में मौका दिया गया है। बरार को आईपीएल के इस सीजन में 1 ही मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्हें विकेट नहीं मिला। लेकिन पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस गेंदबाज ने 9 लिस्ट ए मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

हर्ष दुबे: हर्ष दुबे तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पहली बार वनडे टीम में मौका दिया गया है। हर्ष गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खेल रहे इस बाएं हाथ के गेंदबाज और बल्लेबाज ने 8 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। हर्ष विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 30 लिस्ट ए मैचों में 31 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने 17 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 296 रन भी बनाए हैं। 23 साल के हर्ष गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भी बेहतर विकल्प हैं।

गुरनूर बरार: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी वनडे टीम में मौका दिया गया है। बरार को आईपीएल के इस सीजन में 1 ही मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्हें विकेट नहीं मिला। लेकिन पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस गेंदबाज ने 9 लिस्ट ए मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा (फिटनेस के आधार पर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (फिटनेस के आधार पर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार