अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे और एक टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई) ने मंगलवार को टीम इंडिया की घोषणा कर दी। टेस्ट में मोहम्मद शमी की वापसी एक बार फिर टल गई है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टेस्ट की टीम में जगह नहीं दी गई है। जडेजा और पटेल की जगह मानव सुथार और हर्ष दुबे को जगह दिया गया है।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा है कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवाओं को मौका दिया गया है। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के पिछले एक दशक से नियमित सदस्य रहे हैं और बड़े मैच विनर रहे हैं। ऐसे में उनका टेस्ट में न होना चौंकाता है। पटेल भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बनाते हैं। दोनों की जगह मानव सुथार और हर्ष दुबे को मौका मिला है। दुबे वनडे टीम का भी हिस्सा हैं।

Advertisement

मानव सुथार और हर्ष दुबे का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड बेहतरीन है, और इसी आधार पर दोनों को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली है।

23 साल के मानव सुथार राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अब तक 29 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 129 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान 6 बार एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि उन्होंने हासिल की है। वहीं 48 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 945 रन बनाए हैं।

सुथार आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और 4 मैचों की 3 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट ले चुके हैं। बल्लेबाजी का मौका उन्हें न के बराबर मिला है।

23 साल के हर्ष दुबे विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 27 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 133 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान 9 बार एक पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। वहीं 44 पारियों में 9 अर्धशतक लगाते हुए 1,026 रन उन्होंने बनाए हैं।

Advertisement

सुथार आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और 4 मैचों की 3 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट ले चुके हैं। बल्लेबाजी का मौका उन्हें न के बराबर मिला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सुथार और दुबे का टेस्ट टीम में चयन इस बात का संकेत है कि चयनकर्ता इन दोनों को पटेल और जडेजा के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार