पाकिस्तान ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दौरान मंगलवार को रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को 87 रन से हरा दिया। पाकिस्तान की जीत के हीरो ऑलराउंडर अराफात मिन्हास रहे। अराफात ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई।

अराफात मिन्हास सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। 21 साल के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 58 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी के दौरान बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 8.4 ओवर में 40 रन देकर 6 विकेट लिए।

मिन्हास ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। साथ ही किसी एक वनडे मैच में अर्धशतक लगाने और पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले पाकिस्तान के तीसरे खिलाड़ी बने। अराफात ने अपने वनडे करियर के पांचवें मुकाबले में ही यह उपलब्धि हासिल की।

एक वनडे में अर्धशतक और 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि अराफात मिन्हास से पहले शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक हासिल कर चुके हैं। अफरीदी ने 3 बार, जबकि रज्जाक ने करियर में 1 बार यह करिश्मा किया है।

वहीं, पाकिस्तान से बाहर के खिलाड़ियों में विव रिचर्ड्स, युवराज सिंह, क्रिस गेल और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गजों ने भी किसी एकदिवसीय मुकाबले में अर्धशतक लगाने और 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है।

पाकिस्तान और इंग्लैंड मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने हसन नवाज के 79, अराफात मिन्हास के 59, फहीम अशरफ के 39, साद बेग के 35 और बाबर आजम के 34 रन की बदौलत 9 विकेट पर 302 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के लिए सोनी बेकर ने 3, गस एटकिंसन ने 2, जबकि विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद और सैम करन ने 1-1 विकेट लिए।

303 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड को टॉम बैंटन और बेन डकेट ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 14.3 ओवर में 91 रन जोड़े। लेकिन बाद में आने वाले बल्लेबाज इस साझेदारी का फायदा नहीं उठा सके। अराफात मिन्हास की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम ने सरेंडर कर दिया। इंग्लैंड 38.4 ओवर में 215 रन पर सिमट गई और 87 रन से मैच हार गई। बैंटन ने 57 और बेन डकेट ने 45 रन बनाए। इसके अलावा जो रूट ने 33 और सैम करन ने 27 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए सोनी बेकर ने 3, गस एटकिंसन ने 2, जबकि विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद और सैम करन ने 1-1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार