Nathan Lyon: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेला जाएगा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स में अपने डब्ल्यूटीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब का बचाव करने के लिए तैयार है। फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने अपनी टीम को चेताया है कि वह दक्षिण अफ्रीका की शक्तिशाली बल्लेबाजी लाइन-अप को कम ना आंके।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग सेशन के दौरान लियोन ने स्वीकार किया कि फाइनल में पिछले अनुभव से उनकी टीम को फायदा हो सकता है। हालांकि, उनका मानना है कि मैच शुरू होने के बाद यह ज्यादा मायने नहीं रखेगा।

आईसीसी ने लियोन के हवाले से लिखा, "दक्षिण अफ्रीका के पास कुछ वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं। जाहिर है कि उनके पास कुछ अविश्वसनीय गेंदबाज भी हैं, इसलिए यह एक शानदार चुनौती होगी। यह विदेशी परिस्थितियों और ड्यूक्स बॉल के साथ अलग तरह की चुनौती होगी।"

वर्तमान रेड-बॉल सर्किट में दक्षिण अफ्रीका की शानदार फॉर्म नाथन लियोन की चिंता को और बढ़ाती है। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन अपने पिछले मैच में 259 रन की धमाकेदार पारी खेलने के बाद लंदन पहुंचे हैं, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा और मध्यक्रम के मुख्य खिलाड़ी डेविड बेडिंगहाम, दोनों ने डब्ल्यूटीसी चक्र के दौरान 600 से अधिक रन बनाए हैं।

नाथन लियोन ने साउथ अफ्रीका के प्रैक्टिस मैचों को करीब से देखा है। वह रिकेल्टन, एडेन मार्कराम और बेडिंगहाम को बड़े खतरे के रूप में मानते हैं। नाथन लियोन ने कहा, "वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस फैक्ट को छिपाने का कोई मतलब नहीं है।"

Advertisement

नाथन लियोन ने इस साल श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में अपना आखिरी टेस्ट खेला था। स्पिनर ने पुष्टि की है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और कूल्हे की समस्या से उबरने के बाद मैच के लिए तैयार हैं।

लियोन ने कहा, "मैंने श्रीलंका सीरीज के बाद से ट्रेनिंग बंद नहीं की है। मैं पिछले पांच-छह हफ्ते से गेंदबाजी कर रहा हूं।"

नाथन लियोन ने इस साल श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में अपना आखिरी टेस्ट खेला था। स्पिनर ने पुष्टि की है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और कूल्हे की समस्या से उबरने के बाद मैच के लिए तैयार हैं।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार