Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टखने की चोट के कारण पिछले साल नवंबर से क्रिकेट से दूर रहने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Advertisement

शमी का लक्ष्य फिलहाल मौजूदा रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलकर घरेलू क्रिकेट में वापसी करना है।

Advertisement

34 वर्षीय तेज गेंदबाज चोटिल होने के बावजूद वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल तक खेले थे। टूर्नामेंट में उन्होंने 10.70 की औसत से 24 विकेट लेकर भारत के फाइनल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विश्व कप के बाद उन्होंने फरवरी में लंदन में सर्जरी कराई थी। शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट के समापन के बाद शमी ने नेट पर पूरे जोश के साथ एक घंटे से अधिक समय तक गेंदबाजी की।

इस दौरान गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और सहायक कोच अभिषेक नायर की निगाहें उन पर रहीं। एक चुनौतीपूर्ण सत्र के बावजूद, शमी को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई।

Advertisement

उनके पैर पर पट्टी बंधी थी और शुरुआत में उन्होंने छोटे रनअप के साथ गेंदबाजी की, लेकिन धीरे-धीरे वह अपनी पुरानी लय में दिखे।

शमी ने सोमवार को आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, "कल से पहले मैं आधे रनअप पर गेंदबाजी कर रहा था, लेकिन मैच के बाद मैंने पूरे रनअप पर गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह अच्छा लगा। मेरा शरीर अब ठीक है और मैं अब अच्छा रिकवर कर रहा हूं।

"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अहम है, लेकिन मैं जल्दी में नहीं हूं। पूरी तरह से ठीक होने के बाद मैं चल रहे रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल के लिए खेलना चाहता हूं।"

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलने वाले शमी ईडन गार्डन्स में केरल के खिलाफ बंगाल के आगामी मैच में खेलने का लक्ष्य बना रहे हैं। बंगाल का सीजन का पहला मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था।

"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अहम है, लेकिन मैं जल्दी में नहीं हूं। पूरी तरह से ठीक होने के बाद मैं चल रहे रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल के लिए खेलना चाहता हूं।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार