T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों का यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को फाइनल में ध्वस्त किया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए थे। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर लगाने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम दर्ज हो गया है। इसके साथ ही यह टी20 विश्व कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। भारतीय बल्लेबाजों ने फाइनल में कुल 37 बाउंड्री लगाई।

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम को तूफानी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। इस मुकाबले से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक ने फाइनल मैच में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 21 गेंदों पर 52 रनों की दमदार पारी खेली।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को फाइनल में ध्वस्त किया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए थे। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर लगाने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम दर्ज हो गया है। इसके साथ ही यह टी20 विश्व कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। भारतीय बल्लेबाजों ने फाइनल में कुल 37 बाउंड्री लगाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा लिया है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मिलकर पावरप्ले में 92 रन जोड़े। वहीं, भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में सबसे तेज 50 और 100 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने 50 रनों का आंकड़ा 4 ओवर में पार किया, जबकि 7.2 ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 100 रनों तक पहुंचा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार