West Indies Fifth T20I:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के बाद इस मुकाबले को 9-9 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था, लेकिन सिर्फ 7.4 ओवरों के खेल के बाद फिर से बारिश हुई और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया। इसी के साथ पांच मुकाबलों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई।

तय समय के अनुसार टॉस शाम साढ़े 6 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से यह रात 9 बजे हुआ, जिसमें पावरप्ले 2.4 ओवर का था।

बेंगलुरु में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया को पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा (6) के रूप में शुरुआती झटका लगा, जिसके बाद ईशान किशन ने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की।

किशन 10 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 10 गेंदो में 21 रन की साझेदारी करते हुए मेजबानों को तेजी से अर्धशतक के पार पहुंचाया।

भारत ने 66 के स्कोर पर संजू सैमसन (16) का विकेट गंवाया, जिसके बाद तिलक वर्मा ने अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 12 गेंदों में 22 रन जुटाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कप्तान अय्यर ने 14 गेंदों में 22 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके शामिल रहे।

इसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ पांचवें विकेट के लिए 9 गेंदों में 30 रन जुटाए। 7.4 ओवर में भारत को 118 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। तिलक 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बारिश के चलते खेल फिर से रुक गया। कुछ देर बार अंपायर्स ने मुकाबले को रद्द करने का फैसल लिया। इसी के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

इस मुकाबले में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया गया था, जो करीब 4 साल बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे थे, लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिल सका।

इसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ पांचवें विकेट के लिए 9 गेंदों में 30 रन जुटाए। 7.4 ओवर में भारत को 118 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। तिलक 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बारिश के चलते खेल फिर से रुक गया। कुछ देर बार अंपायर्स ने मुकाबले को रद्द करने का फैसल लिया। इसी के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार