भारत के 27 वर्षीय बल्लेबाज ईशान किशन ने बुधवार को अफगानिस्तान के विरुद्ध शतकीय पारी खेली। इसी के साथ ईशान सबसे कम पारियों में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

ईशान ने यह कारनामा 26 पारियों में किया। इस लिस्ट में शुभमन गिल (19 पारियां) टॉप पर हैं। विराट कोहली और शिखर धवन ने 24-24 पारियों में ऐसा किया था, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू और श्रेयस अय्यर 25-25 पारियों में 1,000 रन पूरे कर चुके हैं।

Advertisement

ईशान किशन गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 966 गेंदों में किया। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या (857) शीर्ष पर हैं। उनके बाद केदार जाधव (936) कपिल देव (954), शुभमन गिल (954) और महेंद्र सिंह धोनी (955) इस लिस्ट में शामिल हैं।

ईशान किशन ने महज 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ वह अफगानिस्तान के विरुद्ध सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में इयोन मोर्गन शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2019 में 57 गेंदों में यह कारनामा किया था। रोहित शर्मा साल 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों में शतक लगा चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल (साल 2023) ने 76 गेंदों में, जबकि शुभमन गिल (साल 2026) ने 77 गेंदों में शतक पूरा किया था।

ईशान किशन गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 966 गेंदों में किया। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या (857) शीर्ष पर हैं। उनके बाद केदार जाधव (936) कपिल देव (954), शुभमन गिल (954) और महेंद्र सिंह धोनी (955) इस लिस्ट में शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद भारत ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार