भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी टीम में ऋषभ पंत को जगह दी है।

Advertisement

आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में एकमात्र टेस्ट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना है। आकाश ने कहा कि इस कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। नंबर तीन की पोजीशन के लिए आकाश ने साई सुदर्शन के ऊपर दांव खेला था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि सुदर्शन को अधिक मौके मिलने चाहिए।

Advertisement

आकाश के अनुसार, शुभमन गिल का नंबर चार पर ही खेलना चाहिए। उन्होंने खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को भी टीम में जगह दी है। आकाश ने पंत को पांचवें स्थान पर खिलाने की सलाह दी है। पूर्व क्रिकेटर ने ध्रुव जुरेल को भी इस टेस्ट मैच के लिए अंतिम ग्यारह में शामिल किया है। जुरेल की हालिया फॉर्म काफी शानदार रही है। आईपीएल 2026 में भी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था।

आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में एकमात्र टेस्ट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना है। आकाश ने कहा कि इस कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। नंबर तीन की पोजीशन के लिए आकाश ने साई सुदर्शन के ऊपर दांव खेला था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि सुदर्शन को अधिक मौके मिलने चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई एकमात्र टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार/हर्ष दुबे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार