New Chandigarh: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक की सलामी जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। दोनों ने मिलकर भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
पहली पारी में 152 रनों पर ऑलआउट होने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में अफगानिस्तान की ओर से पारी का आगाज करने उतरे अटल और अब्दुल की सलामी जोड़ी ने संभलकर शुरुआत की और क्रीज पर टिकने का प्रयास किया।
दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। अफगानिस्तान की ओर से यह भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। हालांकि, अब्दुल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 40 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले, पहली पारी में भी अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा। टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सके। रहमत शाह ने मेहमान टीम की ओर से अकेले लड़ाई लडी और उन्होंने 135 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। वहीं, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 20 रनों का योगदान दिया, जबकि अटल 17 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। अफगानिस्तान की ओर से यह भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। हालांकि, अब्दुल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 40 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट चटकाए। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की है। केएल राहुल (100 रन) और शुभमन गिल (126 रन) की शतकीय पारी के बूते भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट खोकर 564 रन बनाने के बाद घोषित की।