IND vs AFG T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाले इस मुकाबले को लेकर पिछले कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी DDCA ने साफ कर दिया है कि मैच को पोस्टपोन नहीं किया जाएगा।

Advertisement

DDCA ने गुरुवार (10 सितंबर) को अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पुष्टि की कि भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। संघ ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद मैच के लिए जरूरी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिया गया है।

DDCA ने अपने बयान में कहा, “13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद DDCA को सभी जरूरी सहयोग और व्यवस्थाओं का आश्वासन दिया गया है। मैच पोस्टपोन नहीं होगा।”

दरअसल, दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन होना है। इसी दौरान 13 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला भी होना है। ऐसे में राजधानी में वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रतिबंधों को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने क्रिकेट मैच की तारीख में बदलाव करने का अनुरोध किया था।

13 सितंबर को होने वाला मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच होगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों मुकाबले भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार