भारतीय टीम ने शनिवार को पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। मैच के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा काम किया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।

Advertisement

दरअसल, नीतीश प्रेस कॉफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी उनकी मां का फोन आ गया। नीतीश ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में रोकते हुए मां का फोन उठाया और उन्हें 5 मिनट बाद दोबारा फोन करने की बात कही। इसके बाद भारतीय ऑलराउंडर ने पत्रकारों से माफी मांगते हुए कहा कि उनके लिए इस कॉल को उठाना जरूरी था। नीतीश का यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आया।

Advertisement

एक फैन ने नीतीश की तारीफ करते हुए लिखा, "हर खिलाड़ी की जिंदगी की असली कप्तान मां होती है।" एक अन्य फैन ने लिखा, "दुनिया इंतजार कर सकती है, प्राथमिकता मायने रखती है।" वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी नीतीश का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर करते हुए लिखा, "मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस इंतजार कर सकती है, लेकिन मां का कॉल बिल्कुल नहीं।"

दरअसल, नीतीश प्रेस कॉफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी उनकी मां का फोन आ गया। नीतीश ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में रोकते हुए मां का फोन उठाया और उन्हें 5 मिनट बाद दोबारा फोन करने की बात कही। इसके बाद भारतीय ऑलराउंडर ने पत्रकारों से माफी मांगते हुए कहा कि उनके लिए इस कॉल को उठाना जरूरी था। नीतीश का यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गेंदबाजी में भारत की ओर से डेब्यूटेंट गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट चटकाए। भारतीय टीम ने 195 रनों के लक्ष्य को 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 66 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली और वह नाबाद रहे। वहीं, केएल राहुल ने नाबाद 39 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 34 रनों का योगदान दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार