Team India Train Ahead: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार को खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। पहले वनडे में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।
दरअसल, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मशाला में शनिवार को बारिश होने की आशंका 90 प्रतिशत है। मुख्य तौर पर दिन के समय और रात में बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है। धर्मशाला में शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई थी और कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी देखने को मिली थी। ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले वनडे में बारिश खलल डाल सकती है।
Team India Train Ahead: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार को खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। पहले वनडे में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बतौर उपकप्तान श्रेयस अय्यर से भी भारतीय टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह दी गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से किसे वनडे डेब्यू करने का मौका मिलता है। शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। वहीं, ईशान किशन नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। केएल राहुल के ऊपर इस सीरीज में बड़ी जिम्मेदारी होगी, जो इस समय अच्छी लय में मौजूद हैं। गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह संभालेंगे और प्रसिद्ध कृष्णा उनका साथ देते हुए नजर आ सकते हैं।