ODI Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इस दौरान सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पांच खिलाड़ियों में तीन ऑस्ट्रेलियाई रहे। वहीं, भारतीयों में 'रो-को' की जोड़ी इस लिस्ट में शामिल है। आइए, शीर्ष 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल : साल 2012 से 2024 के बीच इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 22 मुकाबलों में 31.88 की औसत के साथ 574 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 34 चौके और 38 छक्के देखने को मिले। मैक्सवेल भारत के खिलाफ 2 टी20 शतक लगा चुके हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा : भारत के पूर्व कप्तान ने साल 2007 से 2024 के बीच ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 23 टी20 मुकाबलो में 29 छक्के लगाए। इस दौरान रोहित ने 28.47 की औसत के साथ 484 रन अपने नाम किए। रोहित इस फॉर्मेट में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।

विराट कोहली : रन-मशीन कोहली ने साल 2012 से 2024 के बीच इस टीम के खिलाफ 23 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 49.62 की औसत के साथ 794 रन जोड़े। इस दौरान कोहली ने 26 छक्के और 60 चौके लगाए।

शेन वॉटसन : साल 2010 से 2016 के बीच ऑस्ट्रेलिया के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 8 टी20 मुकाबलों में 50.33 की औसत के साथ 302 रन बनाए। इस दौरान वॉटसन के बल्ले से 20 छक्के देखने को मिले।

मैथ्यू वेड : बाएं हाथ का यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लिस्ट में पांचवें पायदान पर है। उन्होंने साल 2012 से 2024 के बीच भारत के विरुद्ध 17 टी20 मुकाबलों में 54.22 की औसत के साथ 488 रन बनाए। इस दौरान वेड ने 20 छक्के लगाए।

Advertisement

शेन वॉटसन : साल 2010 से 2016 के बीच ऑस्ट्रेलिया के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 8 टी20 मुकाबलों में 50.33 की औसत के साथ 302 रन बनाए। इस दौरान वॉटसन के बल्ले से 20 छक्के देखने को मिले।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा। 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में चौथे मैच का आयोजन होगा। पांचवां और अंतिम मैच ब्रिस्बेन में 8 नवंबर को आयोजित होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार