ODI Match: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़ दिया है। भारतीय खिलाड़ियों में अब रोहित से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं।

Advertisement

गुरुवार को खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा 186 वनडे पारियों में 9,171 रन बना चुके हैं, जबकि सौरव गांगुली ने 236 पारियों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 9,146 रन बनाए थे। इसी के साथ रोहित शर्मा वैश्विक स्तर पर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। तेंदुलकर ने 340 पारियों में 15,310 रन बनाए, जबकि सनथ जयसूर्या 383 पारियों में 12,740 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।

तीसरे स्थान पर मौजूद क्रिस गेल ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 274 पारियों में 10,179 रन बनाए। वहीं, एडम गिलक्रिस्ट 259 पारियों में 9,200 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा लंबे वक्त बाद भारत की ओर से सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज से पहले रोहित मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलते नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीरीज के पहले मैच में रोहित 14 गेंदों में महज 8 रन बनाकर आउट हुए थे।

रोहित ने पिछली बार वनडे फॉर्मेट में 9 फरवरी 2025 को शतक लगाया था। उन्होंने कटक में इंग्लैंड के खिलाफ 119 रन की पारी खेली थी। इसके बाद रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 76 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

रोहित शर्मा लंबे वक्त बाद भारत की ओर से सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज से पहले रोहित मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलते नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीरीज के पहले मैच में रोहित 14 गेंदों में महज 8 रन बनाकर आउट हुए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

एडिलेड में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया ने यहां कुल 15 वनडे मैच खेले, जिसमें 9 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि पांच मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई भी रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार