अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 173 रन बना लिए थे। वेस्टइंडीज को पारी की हार से बचने के लिए अब भी 97 रन की जरूरत है।

Advertisement

पहली पारी में बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी करने वाली वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में संघर्ष का माद्दा दिखाया है और भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया है। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 35 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इस समय ऐसा लग रहा था कि टीम पहली पारी की तरह ही सस्ते में सिमट जाएगी। लेकिन सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाई होप ने अर्धशतकीय पारियों से टीम की जुझारू क्षमता दिखाई। दोनों अब तक 138 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

Advertisement

जॉन कैंपबेल 145 गेंद पर 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शाई होप 103 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे दिन जब मैच शुरू होगा, तो इन दोनों का पहला लक्ष्य पारी की हार टालना होगा। बता दें कि अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 270 रन की लीड मिली थी।

जॉन कैंपबेल 145 गेंद पर 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शाई होप 103 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे दिन जब मैच शुरू होगा, तो इन दोनों का पहला लक्ष्य पारी की हार टालना होगा। बता दें कि अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए थे। वहीं शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली थी। साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार