New Delhi: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में शानदार बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने इस दौरान 28 ओवरों का सामना करते हुए महज 1 विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं।

Advertisement

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऐसा पहली बार था, जब गिल ने टेस्ट कप्तान के तौर पर टॉस अपने नाम किया।

Advertisement

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे। दोनों खिलाड़ियों के बीच 17.3 ओवरों में 58 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम इंडिया को संभली हुई शुरुआत मिली।

केएल राहुल को तेविन इमलाच ने स्टंप आउट किया। वह 54 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल की इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके देखने को मिले।

इसके बाद साई सुदर्शन मैदान पर उतरे। उन्होंने लंच ब्रेक तक जायसवाल के साथ 63 गेंदों में 36 रन की साझेदारी कर ली है। जायसवाल 78 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 40 रन बना चुके हैं, जबकि साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 3 चौकों के साथ 16 रन जुटा लिए हैं।

मेहमान वेस्टइंडीज की टीम अब तक छह गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुकी है, जिसमें जोमेल वारिकन ही एकमात्र सफल खिलाड़ी रहे। वारिकन ने 6 ओवरों में 21 रन देकर 1 विकेट अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

इसके बाद साई सुदर्शन मैदान पर उतरे। उन्होंने लंच ब्रेक तक जायसवाल के साथ 63 गेंदों में 36 रन की साझेदारी कर ली है। जायसवाल 78 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 40 रन बना चुके हैं, जबकि साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 3 चौकों के साथ 16 रन जुटा लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने 1987 के बाद से दिल्ली के इस मैदान पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म को देखते हुए इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार