New Delhi: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन के पहले सेशन में वेस्टइंडीज की टीम संघर्ष करती नजर आई। इस टीम ने 72 ओवरों में 8 विकेट खोकर 217 रन बना लिए हैं। भारत के पास यहां से 301 रन की बढ़त शेष है।

Advertisement

इस सेशन में कुल 29 ओवर फेंके गए, जिसमें 77 रन देकर भारत ने 4 खिलाड़ियों को आउट किया। फिलहाल, खैरी पियरे और एंडरसन फिलिप 19-19 रन बनाकर नाबाद हैं।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। भारत की ओर से इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जमाए।

जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए, जबकि गिल ने 196 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 16 चौके शामिल रहे।

वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि रोस्टन चेज ने एक विकेट निकाला।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 21 के स्कोर पर जॉन कैंपबेल (10) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल ने जॉन कैंपबेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़ते हुए वेस्टइंडीज को संभालने की कोशिश की, लेकिन चंद्रपॉल के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई।

Advertisement

टैगेनारिन चंद्रपॉल ने 67 गेंदों में एक छक्के और 4 चौकों के साथ 34 रन बनाए, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे एलिक एथनाज ने 84 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। इनके अलावा, शाई होप ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 21 के स्कोर पर जॉन कैंपबेल (10) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल ने जॉन कैंपबेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़ते हुए वेस्टइंडीज को संभालने की कोशिश की, लेकिन चंद्रपॉल के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर होंगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार