भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है, जिसके लिए दोनों टीमें बुधवार दोपहर रांची पहुंचीं। यहां फैंस को लोकल ब्वॉय ईशान किशन से काफी आस है।
ईशान किशन ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के विरुद्ध नाबाद 80 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 20 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में ईशान ने 37 रन की नाबाद पारी खेली थी। अब फैंस को दूसरे मुकाबले में भी उनसे काफी आस है।
जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे और संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम बुधवार दोपहर खिलाड़ियों का स्वागत करने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। जेएससीए के संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने 'आईएएनएस' से कहा, "मुझे लगता है सभी खिलाड़ी फिट भी हैं और मजबूत मानसिकता के साथ यहां आए हैं। उम्मीद है कि जैसा पहले मैच में खेले, उसी तरह इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। एक भारतीय और पूर्व भारतीय क्रिकेटर होने के नाते हमें यही उम्मीद होती है कि टीम इंडिया ही मैच जीते।"
'लोकल ब्वॉय' ईशान किशन को लेकर नदीम ने कहा, "अगर हमारे लोकल खिलाड़ी ईशान किशन के बल्ले से रन आते हैं, तो काफी खुशी होगी। फैंस को भी काफी खुशी होगी।"
जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे और संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम बुधवार दोपहर खिलाड़ियों का स्वागत करने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। जेएससीए के संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने 'आईएएनएस' से कहा, "मुझे लगता है सभी खिलाड़ी फिट भी हैं और मजबूत मानसिकता के साथ यहां आए हैं। उम्मीद है कि जैसा पहले मैच में खेले, उसी तरह इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। एक भारतीय और पूर्व भारतीय क्रिकेटर होने के नाते हमें यही उम्मीद होती है कि टीम इंडिया ही मैच जीते।"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS