IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज का आगाज जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है।
गिल रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।
नंबर तीन की जिम्मेदारी एक बार फिर विराट कोहली के कंधों पर होगी। ऋतुराज गायकवाड़ मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। केएल राहुल के ऊपर बतौर कीपर और बल्लेबाज मध्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी।
नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा बल्ले और बॉल दोनों से अहम योगदान देते नजर आएंगे। हालांकि, टीम के गेंदबाजी अटैक में अनुभव की थोड़ी कमी जरूर नजर आ रही है। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद से गेंदबाजी करते नजर आएंगे। वहीं, आकिब नबी या गुरनूर बरार में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
दूसरी ओर, शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। वेस्टइंडीज ने अपने घर में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी थी। कीसी कार्टी का प्रदर्शन बल्ले से शानदार रहा था और उन्होंने 5 मुकाबलों में 38 की औसत से 194 रन बनाए थे। वहीं, शाई होप भी अच्छी लय में दिखे थे।
गेंदबाजी में स्पिन गेंदबाज गुडाकेश मोती का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था और उन्होंने 5 मुकाबलों में कुल 9 विकेट चटकाए थे।
दूसरी ओर, शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। वेस्टइंडीज ने अपने घर में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी थी। कीसी कार्टी का प्रदर्शन बल्ले से शानदार रहा था और उन्होंने 5 मुकाबलों में 38 की औसत से 194 रन बनाए थे। वहीं, शाई होप भी अच्छी लय में दिखे थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को तिरुवनंतपुरम में बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, बारिश होने के ज्यादा चांस सुबह के समय में है और उसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है।