भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी, जिससे पहले टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो पहुंचेगी और वॉर्म-अप मैच खेलने से पहले कुछ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। यह मैच नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी) में खेला जाएगा।
एक सूत्र ने सोमवार को 'आईएएनएस' से कहा, "हां, भारतीय टीम 7 से 10 अगस्त तक एनसीसी, कोलंबो में अपना प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इससे सभी खिलाड़ियों को मुख्य सीरीज शुरू होने से पहले वहां के हालात के हिसाब से ढलने में मदद मिलेगी।"
चार दिवसीय टूर मैच के बाद, भारतीय टीम गॉल जाएगी, जहां 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा। दोनों मुकाबले स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है, क्योंकि दोनों टीमें स्टैंडिंग में ऊपर चढ़ना चाहती हैं।
एक सूत्र ने सोमवार को 'आईएएनएस' से कहा, "हां, भारतीय टीम 7 से 10 अगस्त तक एनसीसी, कोलंबो में अपना प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इससे सभी खिलाड़ियों को मुख्य सीरीज शुरू होने से पहले वहां के हालात के हिसाब से ढलने में मदद मिलेगी।"
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम साल 2017 के बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलती नजर आएगी। पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की थी। भारत का पिछला टेस्ट मैच जून में अफगानिस्तान के खिलाफ था, जिसमें टीम ने पारी के अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी। दूसरी तरफ, श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।