भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार की शाम को 7 बजे से खेला जाना है। दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाना है। राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के मुताबिक मैचों के दौरान महिला क्रिकेट फैंस को स्टैंड में फ्री एंट्री मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्ताव के बाद राज्य क्रिकेट संघ ने ये फैसला लिया है। यह आइडिया तब आया जब छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी सीएम से मिले और उन्हें मैच देखने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने महिला दर्शकों के लिए टिकट चार्ज माफ करने का सुझाव दिया, जिसके बाद संघ ने महिलाओं के लिए फ्री एंट्री शुरू करने का फैसला किया।
आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक, "छत्तीसगढ़ के सीएम ने कल महिला दर्शकों के लिए फ्री टिकट का सुझाव दिया, जब उन्हें राज्य एसोसिएशन ने टी20 मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था। यह सीएम के सुझाव की वजह से हुआ।"
नवरात्रि चल रही है, और टी20 मैचों में ज्यादा से ज्यादा महिला दर्शकों के होने से रायपुर में त्योहारों के मौसम में और रौनक आएगी।
मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ का प्रतिनिधिमंडल गया था। इसमें अध्यक्ष मोहन दास, निदेशक विजय शाह, पूर्व अध्यक्ष मुकुल तिवारी और सचिव विंटेश अग्रवाल शामिल थे।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर महिला फैंस की फ्री एंट्री संबंधित जानकारी देते हुए उनसे स्टेडियम में आने और भारतीय टीम को सपोर्ट करने की अपील की।
इस फैसले के बाद स्टेडियम में महिला क्रिकेट फैंस की बड़ी संख्या उमड़ने की उम्मीद है। बता दें कि रायपुर पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय मैच को होस्ट कर रहा है।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर महिला फैंस की फ्री एंट्री संबंधित जानकारी देते हुए उनसे स्टेडियम में आने और भारतीय टीम को सपोर्ट करने की अपील की।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS