Former Indian: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष कपिल देव को उम्मीद है कि भारतीय गोल्फर्स जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उनका मानना है कि गवर्निंग बॉडी एथलीट्स को हर तरह का सपोर्ट देगी।

Advertisement

इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) ने छह सदस्यों वाली एक शानदार टीम की घोषणा की थी, जिसमें ओलंपियन अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ पीजीटीआई के उभरते हुए स्टार युवराज संधू भी शामिल हैं, जिन्होंने घरेलू सीजन में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के बाद पुरुष टीम की कमान संभाली थी।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम को साल 1983 में वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले कपिल देव का मानना है कि आज के टैलेंट पूल ने स्थापित स्टार्स और उभरते हुए खिलाड़ियों के बीच के अंतर को कम कर दिया है।

कपिल देव ने 'आईएएनएस' से ​​कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है। आजकल ज्यादा अंतर नहीं है, क्योंकि सभी युवा खिलाड़ी आगे आ रहे हैं। वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे बस उम्मीद है कि उस अहम हफ्ते के दौरान वे अपना संयम बनाए रखेंगे और बेहतर खेलेंगे।"

कपिल देव ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह खुद इस बड़े टूर्नामेंट के लिए जापान नहीं जाएंगे। पीजीटीआई चीफ ने कहा, "मैं यात्रा नहीं कर रहा हूं। हालांकि, हमारे ऑफिस के लोग, शायद एक या दो व्यक्ति उन्हें वह 'कंफर्ट लेवल' देने के लिए जाएंगे, ताकि पीजीटीआई की तरफ से जो भी सपोर्ट हम दे सकें, वह उन्हें मिल सके।"

एशियन गेम्स में जा रही टीम को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करने के लिए मानसिक फोकस सबसे जरूरी है।

Advertisement

कपिल देव ने कहा, "इसका मंत्र बस कड़ी मेहनत करना और खुद पर फोकस करना है। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है, क्योंकि कहना तो आसान है, लेकिन असली परीक्षा तब होती है, जब आप बड़ी कामयाबी हासिल करने की कोशिश कर रहे हों और उस समय अपना फोकस बनाए रखें।"

वर्ल्ड नंबर 451 युवराज संधू भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में वीर अहलावत (वर्ल्ड नंबर 558) और सप्तक तलवार (वर्ल्ड नंबर 576) भी शामिल हैं।

एलपीजीए टूर की रेगुलर खिलाड़ी और अभी वर्ल्ड नंबर 135 अदिति अशोक महिला टीम की कप्तानी करेंगी। इस टीम में दीक्षा डागर (वर्ल्ड नंबर 221) और प्रणवी उर्स (वर्ल्ड नंबर 270) भी शामिल हैं। अदिति ने 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीता था। खिलाड़ियों का चयन आईजीयू की सिलेक्शन पॉलिसी के आधार पर किया गया।

Advertisement

वर्ल्ड नंबर 451 युवराज संधू भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में वीर अहलावत (वर्ल्ड नंबर 558) और सप्तक तलवार (वर्ल्ड नंबर 576) भी शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्मण सिंह ने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल भी जीता था। शिव कपूर ने बुसान एशियन गेम्स 2002 में व्यक्तिगत गोल्ड जीता था। दोहा एशियन गेम्स 2006 में, अनिर्बान लाहिड़ी, गगनजीत भुल्लर और जोसेफ चकोला की भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। ग्वांगझू एशियन गेम्स 2010 में, राशिद खान, राहुल बजाज, अभिनव लोहान और अभिजीत सिंह चड्ढा की भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार