Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हाईवोल्टेज मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया है। भारतीय टीम इसी टूर्नामेंट में दूसरी बार पाकिस्तान के सामने है। टीम इंडिया की कोशिश एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने की होगी।

Advertisement

भारतीय टीम दो बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ा है। पाकिस्तान की टीम में भी दो बदलाव किए गए हैं। हसन नवाज और खुशदिल शाह इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

Advertisement

भारत ने एशिया कप 2025 के ग्रुप चरण में 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी थी, लेकिन 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली। कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में 3 शिकार किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल 2-2 विकेट ही हासिल कर सके।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 15.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली थी। भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया था।

भारतीय टीम को इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

पाकिस्तानी टीम को फखर जमान और साहिबजादा फरहान से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि मोहम्मद नवाज और सईम अय्यूब अपनी गेंदबाजी से भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं।

दुबई की इस पिच पर एशिया कप में स्पिनर्स का दबदबा नजर आया है। यहां भले ही शुरू में रन बनाना आसान है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनर्स हावी होते नजर आते हैं। दुबई में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

पाकिस्तानी टीम को फखर जमान और साहिबजादा फरहान से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि मोहम्मद नवाज और सईम अय्यूब अपनी गेंदबाजी से भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन : सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार