भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए। नायर का मानना है कि अफगानिस्तान वनडे सीरीज में कड़ी चुनौती पेश करेगी।

Advertisement

नायर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "वनडे सीरीज में अफगानिस्तान एक मुश्किल चुनौती होगी। उनकी व्हाइट-बॉल टीम का लगभग हर खिलाड़ी दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलता है। इससे उन्हें बहुत अनुभव मिलता है। चाहे टी20 हो या वनडे, वे आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। उनके गेंदबाजों में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता भी है। इसके बावजूद, दोनों टीमों की क्वालिटी में अभी भी बड़ा अंतर है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान इस सीरीज में कम से कम दो मैच जीतने की कोशिश करेगा। अगर वे ऐसा कर पाते हैं, तो यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि और भारत के लिए एक बड़ा उलटफेर होगा। इसलिए, शुभमन गिल और उनकी टीम को अफगानिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।"

नायर ने कहा कि कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर ईशान किशन को बल्लेबाजी करनी चाहिए। ईशान का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी अच्छा खेले।

टीम इंडिया के गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर नायर ने कहा, "मुझे लगता है कि हर्ष दुबे खेलेंगे क्योंकि टीम को एक बाएं हाथ के स्पिनर की जरूरत होगी। वह ऑल-राउंडर भी हैं। सवाल यह है कि किन तेज गेंदबाजों को मौका मिलेगा। मैं चाहता हूं कि प्रसिद्ध कृष्णा के वर्कलोड को सावधानी से मैनेज किया जाए। अगर टीम उन्हें खेलने का मौका देना चाहती है, तो उन्हें गुरनूर बरार पर भी ध्यान देना चाहिए। वह टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला।"

नायर ने कहा कि कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर ईशान किशन को बल्लेबाजी करनी चाहिए। ईशान का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी अच्छा खेले।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के मुकाबले 13 जून, 17 जून और 20 जून को खेले जाएंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार