England Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज जीत के साथ किया है। पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 38 रनों से हराया। जेमिमा रोड्रिग्स और यास्तिका भाटिया ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि डेब्यू मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए।

Advertisement

भारतीय टीम से मिले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ऐलिस कैप्सी महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद सोफिया डंकले भी 10 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रांति गौड़ का शिकार बनीं। 37 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही इंग्लैंड की पारी को हीथर नाइट और एमी जोन्स ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

Advertisement

नाइट 24 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, जोन्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 67 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। फ्रेया केम्प 8 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि डेनिएल गिब्सन खाता तक नहीं खोल सकीं। कप्तान चार्ली डीन 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। गेंदबाजी में भारत की ओर से नंदिनी शर्मा ने डेब्यू मुकाबले में 4 ओवर में 34 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़ ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भारतीय टीम से मिले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ऐलिस कैप्सी महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद सोफिया डंकले भी 10 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रांति गौड़ का शिकार बनीं। 37 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही इंग्लैंड की पारी को हीथर नाइट और एमी जोन्स ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

यास्तिका ने 40 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, जेमिमा ने 40 गेंदों में 69 रनों की लाजवाब पारी खेली। ऋचा घोष बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में लॉरेन बेल ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि चार्ली डीन और इस्सी वोंग ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार