Kings XI Punjab Vs Royal: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का राज रहता है और इस लीग में जमकर चौके-छक्के लगते हैं। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।

Advertisement

क्रिस गेल: आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 66 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अपनी इस इनिंग के दौरान गेल ने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे। गेल की यह पारी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी भी है।

Advertisement

ब्रैंडन मैकुलम: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के पहले मुकाबले में ब्रैंडन मैकुलम ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर धमाल मचाया था। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से खेलते हुए मैकुलम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 73 गेंदों में 158 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान मैकुलम ने 13 छक्के लगाए थे।

क्रिस गेल: आईपीएल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में क्रिस गेल ने 13 छक्के लगाए थे। उन्होंने 62 गेंदों में 128 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, 2015 में गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ खेलते हुए 84 गेंदों में 117 रन बनाए थे और अपनी इस पारी में 12 छक्के लगाए थे।

ब्रैंडन मैकुलम: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के पहले मुकाबले में ब्रैंडन मैकुलम ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर धमाल मचाया था। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से खेलते हुए मैकुलम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 73 गेंदों में 158 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान मैकुलम ने 13 छक्के लगाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

सनत जयसूर्या: आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनत जयसूर्या ने 48 गेंदों में 114 रनों की शानदार पारी खेली थी। जयसूर्या ने अपनी इस पारी में 11 छक्के लगाए थे। वहीं, मुरली विजय ने आईपीएल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली 127 रनों की पारी में भी 11 छक्के लगाए थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार