Indian Premier League: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। इस दौरान ट्रेविस हेड के साथ 5.5 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की।

Advertisement

यह आईपीएल करियर में उनका सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले एसआरएच की तरफ से सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक शर्मा ही शीर्ष पर थे, लेकिन साल 2024 में उन्होंने उस पारी मे मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। उनके अलावा, एसआरएच की तरफ से खेलते हुए ट्रेविस हेड ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध आईपीएल 2024 में 16-16 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छुआ था।

सीएसके के विरुद्ध इस मैच के दौरान अभिषेक शर्मा ने लगातार 7 गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। उन्होंने चौथे ओवर की अंतिम 2 गेंदों पर चौके लगाने के बाद पांचवें ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौके लगाए।

हैदराबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं। सीएसके ने खलील अहमद के स्थान पर मुकेश चौधरी को मौका दिया है, जबकि एसआरएच ने हर्ष दुबे के स्थान पर दिलशान मदुशंका को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

सीएसके के विरुद्ध इस मैच के दौरान अभिषेक शर्मा ने लगातार 7 गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। उन्होंने चौथे ओवर की अंतिम 2 गेंदों पर चौके लगाने के बाद पांचवें ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौके लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दूसरी ओर, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह के साथ यह मैच खेल रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार