Team India Arrives Ahead: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, जिससे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई लौट आए हैं। उम्मीद की जा रही है कि मुंबई इंडियंस (एमआई) का यह तेज गेंदबाज रविवार को खेलने के लिए उपलब्ध रहेगा।

Advertisement

मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला खेलेगी। 'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह शुक्रवार शाम को टीम होटल पहुंचे। फिलहाल जसप्रीत बुमराह के रविवार को खेलने की अंतिम पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एमआई से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि उनके इस मैच में खेलने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि जसप्रीत बुमराह पिछले 5 दिनों से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया थी जिसका मकसद उनके वर्कलोड पर नजर रखना था। पिछले कुछ दिनों में, बुमराह ने पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की है। वह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह फिट हैं।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस 14 में से सिर्फ 8 ही मैच जीत सकी थी। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रहते हुए किसी तरह प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन 5 बार की आईपीएल विजेता टीम अपनी प्रतिष्ठा को देखते हुए टॉप-2 में रहना ज्यादा पसंद करेगी।

उल्लेखनीय है कि जसप्रीत बुमराह पिछले 5 दिनों से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया थी जिसका मकसद उनके वर्कलोड पर नजर रखना था। पिछले कुछ दिनों में, बुमराह ने पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की है। वह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह फिट हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

29 मार्च को केकेआर के खिलाफ सीजन के अपने पहले मैच के बाद मुंबई इंडियंस 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध मुकाबले में उतरेगी। इसके बाद टीम 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच खेलेगी। इस टीम का चौथा मुकाबला 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार