आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया। संजू सैमसन के सीजन के दूसरे शतक (54 गेंदों पर नाबाद 101 रन) की मदद से सीएसके ने एमआई को 103 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास में सीएसके की यह सबसे बड़ी जीत है, जबकि एमआई की सबसे बड़ी हार।

Advertisement

एमआई और सीएसके मैच के बाद आइए देखते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।

Advertisement

पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 7 मैच में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक लेकर तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंक के साथ चौथे और सीएसके 7 मैच में 6 अंक के साथ पाचवें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 6 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, एलएसजी 7 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट की वजह से अलग-अलग है।

दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 6 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, एलएसजी 7 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पर्पल कैप पर एक बार फिर सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा हो गया है। कंबोज ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव 7 मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार