Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हराया। सीएसके से मिले 159 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने महज 20 गेंदें शेष रहते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में यह चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। सीएसके को अपने घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी हार का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करना पड़ा था। केकेआर ने आईपीएल 2025 में 59 गेंदें शेष रहते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 58 रन जोड़े।

Advertisement

शुभमन गिल 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद सुदर्शन को जोस बटलर के रूप में एक और बढ़िया जोड़ीदार मिला। सुदर्शन और बटलर ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 97 रनों की अहम साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने अपनी शानदार फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 87 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, बटलर 30 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में यह चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। सीएसके को अपने घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी हार का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करना पड़ा था। केकेआर ने आईपीएल 2025 में 59 गेंदें शेष रहते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 58 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

शिवम दुबे ने 22 रनों का योगदान दिया। कार्तिक शर्मा ने 15 रन बनाए, जबकि जेमी ओवरटन ने 6 गेंदों में 18 रन बनाए। हालांकि, एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बीच ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार