आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। डीसी शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार गई। सीजन के 11वें मैच में डीसी की यह सातवीं हार थी। इस हार के साथ टीम के लिए प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी है। कप्तान अक्षर पटेल तो अगले सीजन की बात भी करने लगे हैं।

Advertisement

मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "टीम उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सकी और स्पिन गेंदबाजों ने कई गलतियां कीं। पिच जिस तरह से व्यवहार कर रही थी, उसे देखते हुए स्पिनरों को ज्यादा सटीक गेंदबाजी करनी चाहिए थी। हालांकि, मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट टीम का दो-तीन ओवर के भीतर पांच विकेट गंवा देना रहा। वहीं से टीम का मोमेंटम पूरी तरह फिसल गया और विपक्षी टीम ने मुकाबले पर पकड़ बना ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी टीम के साथ ऐसा ही हुआ था। उस मैच में भी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई थी।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस समस्या का हल तकनीकी से ज्यादा मानसिकता में बदलाव लाने से मिलेगा। जब वह और आशुतोष बल्लेबाजी कर रहे थे, तब दोनों यही सोच रहे थे कि अगर उन्होंने गलती की, तो नए बल्लेबाज के लिए हालात और मुश्किल हो जाएंगे। इसलिए जरूरी है कि विकेट गिरने के बाद बल्लेबाज थोड़ी देर क्रीज पर टिककर दबाव झेलें और साझेदारी बनाने की कोशिश करें।

मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "टीम उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सकी और स्पिन गेंदबाजों ने कई गलतियां कीं। पिच जिस तरह से व्यवहार कर रही थी, उसे देखते हुए स्पिनरों को ज्यादा सटीक गेंदबाजी करनी चाहिए थी। हालांकि, मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट टीम का दो-तीन ओवर के भीतर पांच विकेट गंवा देना रहा। वहीं से टीम का मोमेंटम पूरी तरह फिसल गया और विपक्षी टीम ने मुकाबले पर पकड़ बना ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी टीम के साथ ऐसा ही हुआ था। उस मैच में भी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई थी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

डीसी की इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर यह पांचवीं हार थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी मात्र 142 रन बना सकी थी। फिन एलन के 47 गेंदों पर बनाए 100 रन की मदद से केकेआर ने 14.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार