सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है। फैंस इस मुकाबले को देखने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे हैं, जिन्हें आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से खासा उम्मीदें हैं।
एक फैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "आज इस मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद जीतेगी, लेकिन अगर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला, तो राजस्थान रॉयल्स के पास मैच जीतने का मौका होगा।"
वैभव सूर्यवंशी को देखने स्टेडियम पहुंचे एक फैन ने कहा, "मुझे विराट कोहली बेहद पसंद हैं, लेकिन इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने आया हूं। एक 15 साल का लड़का दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई कर रहा है। यह देखना बेहद अच्छा लगता है। आज के मुकाबले में जो अच्छी बल्लेबाजी करेगा, वही मैच अपने नाम करेगा। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।"
एक अन्य फैन ने कहा, "मुझे सनराइजर्स हैदराबाद से जीत की उम्मीद है। ईशान किशन मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं। गेंदबाजों में पैट कमिंस मुझे सबसे अधिक पसंद हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आरसीबी इस ट्रॉफी को अपन नाम करेगी।"
इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी, जहां उसका सामना क्वालीफायर-1 गंवाने वाली गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगा। क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट हासिल करेगी।
एक अन्य फैन ने कहा, "मुझे सनराइजर्स हैदराबाद से जीत की उम्मीद है। ईशान किशन मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं। गेंदबाजों में पैट कमिंस मुझे सबसे अधिक पसंद हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आरसीबी इस ट्रॉफी को अपन नाम करेगी।"
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, राजस्थान रॉयल्स इस मैच में यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा और यश राज पुंजा मौजूद हैं।