आईपीएल 2026 में रविवार की शाम बेहद रोमांचक होने वाली है। सीजन का 20वां मुकाबला लीग की दो बड़ी और लोकप्रिय टीमों मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच शाम 7:30 से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का आकर्षण इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि मौजूदा समय के भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा अपनी-अपनी टीमों के लिए ताल ठोकते नजर आएंगे।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ और अलग-अलग जर्सी में देखने का मौका फैंस के लिए रोमांचक होगा। रोहित एमआई को तो विराट आरसीबी को जीत दिलाने के लक्ष्य से वानखेड़े में उतरेंगे।

Advertisement

आईए देखते हैं कि रोहित का आरसीबी और विराट का एमआई के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है।

रोहित शर्मा ने 2008 से 2010 के बीच डेक्कन चार्जेस और 2011 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए आरसीबी के खिलाफ 34 मैच खेले हैं। रोहित ने 33 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए कुल 848 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 27.35 और स्ट्राइक रेट 136.99 रहा है। रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 7 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा, रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 38 छक्के और 78 चौके लगाए हैं। इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एमआई के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर (24 मैच में 985 रन) और एमएस धोनी (39 मैच में 917 रन) के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

रोहित ने आईपीएल 2026 में 3 मैचों में 1 अर्धशतक लगाते हुए 118 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने 2008 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले 36 मैचों की 35 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 31.61 की औसत और 129.11 की स्ट्राइक रेट से 980 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं। सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92 रन है। कोहली ने एमआई के खिलाफ 36 छक्के और 84 चौके लगाए हैं। एमआई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ओवरऑल सूची में विराट पहले स्थान पर हैं।

Advertisement

दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 21 मैचों में 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए कुल 977 रन बनाए हैं। शिखर धवन 28 मैचों में 6 अर्धशतक की मदद से 901 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

विराट कोहली ने 2008 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले 36 मैचों की 35 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 31.61 की औसत और 129.11 की स्ट्राइक रेट से 980 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं। सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92 रन है। कोहली ने एमआई के खिलाफ 36 छक्के और 84 चौके लगाए हैं। एमआई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ओवरऑल सूची में विराट पहले स्थान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीजन में आरसीबी 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत के साथ आठवें नंबर पर है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार