Indian Premier League: मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक-डेविड को आईपीएल 2026 में एमआई और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने की सजा दी गई है।
आरसीबी के लिए खेल रहे डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और लेवल 1 के अपराध की वजह से एक डिमेरिट पॉइंट मिला। डेविड को आर्टिकल 2.4 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है, जो मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को नजरअंदाज करने से जुड़ा है। आरसीबी की पारी के 18वें ओवर में अंपायर ने गेंद बदलने का फैसला किया था। इसी दौरान डेविड ने जांच करने के लिए बॉल हाथ में ली थी और अंपायर्स के लगातार मांगने के बावजूद वह गेंद को लौटा नहीं रहे थे।
इसके बाद पारी के आखिरी ओवर में एक बार फिर टिम डेविड ठीक इसी तरह का बर्ताव करते हुए नजर आए थे, जिससे अंपायर्स नाखुश दिखाई दिए थे। आरसीबी के बल्लेबाज ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर इस मुकाबले के दौरान धीमे ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। चूंकि यह आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत मुंबई इंडियंस की इस सीजन की पहली गलती थी, इसलिए सिर्फ जुर्माना लगाया गया।
आरसीबी के लिए खेल रहे डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और लेवल 1 के अपराध की वजह से एक डिमेरिट पॉइंट मिला। डेविड को आर्टिकल 2.4 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है, जो मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को नजरअंदाज करने से जुड़ा है। आरसीबी की पारी के 18वें ओवर में अंपायर ने गेंद बदलने का फैसला किया था। इसी दौरान डेविड ने जांच करने के लिए बॉल हाथ में ली थी और अंपायर्स के लगातार मांगने के बावजूद वह गेंद को लौटा नहीं रहे थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
आरसीबी से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 222 रन ही बना सकी। रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए तो रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं, सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 22 गेंदों में 33 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने। हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। आईपीएल 2026 में एमआई 4 मुकाबलों में से सिर्फ एक में ही जीत दर्ज कर सकी है, जबकि 3 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है।