Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को खेला गया। आरसीबी ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया। आरसीबी की जीत में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही, जिसमें प्रमुख नाम रसिख सलाम डार का रहा, लेकिन रसिख को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं दिया गया। आकाश चोपड़ा ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसे टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। आरसीबी ने एलएसजी की पारी को 20 ओवर में 146 रन पर समेट दिया। आरसीबी की तरफ से सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन सबसे सफल दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार रहे। डार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3, क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2, और जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।

Advertisement

आरसीबी 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

माना जा रहा था कि मैच के बाद रसिख सलाम डार तो प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलेगा, लेकिन सभी को चौंकाते हुए यह खिताब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दे दिया गया। यह फैसला सभी के परे था, क्योंकि डार की इकॉनमी भी अच्छी थी और विकेट भी हेजलवुड से 3 ज्यादा थे। टी20 में दोनों की अहमियत है। इसलिए डार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार न मिलना अटपटा फैसला है।

मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को उठाया है और फैसले को निराशाजनक बताया है।

माना जा रहा था कि मैच के बाद रसिख सलाम डार तो प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलेगा, लेकिन सभी को चौंकाते हुए यह खिताब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दे दिया गया। यह फैसला सभी के परे था, क्योंकि डार की इकॉनमी भी अच्छी थी और विकेट भी हेजलवुड से 3 ज्यादा थे। टी20 में दोनों की अहमियत है। इसलिए डार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार न मिलना अटपटा फैसला है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दरअसल, आकाश चोपड़ा यह कहना चाहते थे कि रसिख जैसे युवा खिलाड़ी को अगर बेहतर प्रदर्शन का इनाम नहीं मिलेगा तो इससे कहीं न कहीं उनका उत्साह कम होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार