राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में आरआर ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरआर ने एमआई को हराकर चौथा स्थान हासिल किया है। राजस्थान के 14 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं।

Advertisement

आरआर के दिए 206 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी एमआई 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। आरआर की जीत के हीरो जोफ्रा आर्चर रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। आरआर के लिए विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। 26 रन की इस पारी में जुरेल ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों पर 32 और दासुन शनाका ने 15 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। इसके अलावा, डोनोवन फरेरा ने 15 गेंदों पर 18, रवींद्र जडेजा ने 11 गेंदों पर नाबाद 19 और नांद्रे बर्गर ने 3 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए थे।

एमआई के लिए चाहर ने 4 ओवर में 43 रन देकर वैभव सूर्यवंशी और डोनोवन फरेरा का अहम विकेट लिया। शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। विल जैक्स ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1, एम गजनफर ने 3 ओवर में 45 रन देकर 1, कॉर्बिन बोश ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए।

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा शून्य, नमन धीर 6, और रयान रिकल्टन 12 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। 38 रन पर 4 विकेट खो चुकी एमआई को सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। जैक्स 18 गेंदों पर 33 रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। इस समय स्कोर 11.3 ओवर में 101 रन था।

एमआई के लिए चाहर ने 4 ओवर में 43 रन देकर वैभव सूर्यवंशी और डोनोवन फरेरा का अहम विकेट लिया। शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। विल जैक्स ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1, एम गजनफर ने 3 ओवर में 45 रन देकर 1, कॉर्बिन बोश ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की। आर्चर ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट लिए। आर्चर ने रोहित शर्मा, नमन धीर और हार्दिक पांड्या के अहम विकेट लिए। नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 और ब्रिजेश शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। यश राज पुंजा ने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार