Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ हो रही है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। नवदीप सैनी की जगह पर वरुण चक्रवर्ती फिट होकर टीम में लौट आए हैं। टॉस जीतने के बाद कप्तान रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। मुझे लगता है कि पिछला मैच हमारे लिए काफी अच्छा रहा था। बदकिस्मती से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा। हालांकि, मुझे लगा कि जिस तरह का क्रिकेट हमने खेला, उससे खिलाड़ियों को पिछले मैच से काफी आत्मविश्वास मिला है। यह सब कुछ नए सिरे से शुरुआत करने के बारे में है। जब चीजें आपके पक्ष में न जा रही हों, तो उस विश्वास को बनाए रखना, सकारात्मक रहना और टी20 फॉर्मेट में उन छोटे-छोटे पलों का महत्व समझना बहुत जरूरी होता है। हमारी टीम में बस एक बदलाव है। वरुण चक्रवर्ती अब फिट हैं। वह नवदीप सैनी की जगह टीम में आए हैं।"

Advertisement

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। टॉस हारने के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, "हां, हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हालांकि, जैसा कि मैंने कहा कि पूरे मैच के दौरान विकेट में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। इसी वजह से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। यकीनन, पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन यह एक बहुत अच्छी पिच लग रही है। हमने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।"

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला है। संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। संजू ने 56 गेंदों में 115 रन बनाए थे, जबकि आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। वहीं, अंशुल कंबोज ने 3 विकेट निकाले थे।

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 मुकाबलों के बाद अभी अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए थे। कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया था। हालांकि, टीम का गेंदबाजी अटैक इस सीजन काफी कमजोर नजर आया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला है। संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। संजू ने 56 गेंदों में 115 रन बनाए थे, जबकि आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। वहीं, अंशुल कंबोज ने 3 विकेट निकाले थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार